फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Application for Atul Maheshwari Scholarship exam starts amar ujala foundation

खत्म हुआ इंतजार: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

Thu, 17 Aug 2023 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
Application for Atul Maheshwari Scholarship exam starts amar ujala foundation
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

71 शहरों का विकल्प
लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 71 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेंगे एडमिट कार्ड 
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 46 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो, BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2022 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 43 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17.3 लाख रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा। 


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर आप एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरना चाहेंगे तो फॉर्म स्वीकार ही नहीं होगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed