फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apart from corruption in the purchase of Raphal, the security of the country was fluttered

सरकार ने राफेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार के साथ देश की सुरक्षा से किया खिलवाड़: कपिल सिब्बल

Tue, 25 Sep 2018 10:00 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Apart from corruption in the purchase of Raphal, the security of the country was fluttered

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि राफेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार से ज्यादा गम्भीर मामला यह है कि इसमें देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में काफी गहन विचार-विमर्श के बाद 126 विमानों की खरीद का फैसला किया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने उस फैसले को दरकिनार करते हुए महज 36 विमानों की खरीद का करार किया।पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि इस खरीद प्रक्रिया को शुरु करने के पहले वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों की राय ली गई थी।


loader

रक्षा विशेषज्ञों से भी चीन और पाकिस्तान सीमा पर एक साथ जंग छिड़ जाने की संभावनाओं के मद्देनजर भारत की तैयारियों पर चर्चा की गई थी। इसके बाद संसद की सुरक्षा उपकरणों की खरीद से जुड़ी कमेटी में चर्चा के बाद 126 विमानों की खरीद को उचित पाया गया था। लेकिन इस सरकार ने बिना किसी प्रक्रिया के विमानों की खरीद में कटौती कर दी। अब सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसने देश की सुरक्षा के साथ समझौता क्यों किया।

कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरीद समझौता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सवाल पूछा और कहा कि प्रधानमंत्री को स्वयं सामने आकर यह जवाब देना चाहिए कि इस समझौते की जानकारी देश के रक्षा मंत्री को थी या नहीं। साथ ही, इस तरह के समझौते करने के लिए देश की संसद की रक्षा मामलों की कमेटी से भी अनुमति ली जाती है। 

पीएम को बताना चाहिए कि इस मामले में विमानों की संख्या कम करने के बाद भी अनुमति ली गई थी या नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि इस मामले पर जानकारी देने के लिए सरकार ने रक्षामंत्री की बजाय देश के कृषि राज्य मंत्री को आगे भेजा। सरकार ने देशहित की बजाय अपने मित्रों के हित को ज्यादा तरजीह दी। उन्होंने कहा कि देश की डिफेंस मिनिस्टर इस समय 'डिफेंसलेस' हो गई हैं और वे मीडिया से बचती फिर रही हैं क्योंकि उनके पास इस भ्र्ष्टाचार पर जवाब देने के लिए कोई तर्क बचा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed