फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anurag thakur target rahul gandhi defamation case savarkar apology criticize arvind kejriwal

Anurag Thakur: 'राहुल गांधी 2018 में माफी मांग चुके हैं!' अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को भी घेरा

Sat, 15 Apr 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने पर कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे, वो आज भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। 

विज्ञापन
anurag thakur target rahul gandhi defamation case savarkar apology criticize arvind kejriwal
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मैं देश को बताना चाहता हूं कि गांधी परिवार पर पहले भी मुकदमे हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। जिस मामले में उनकी संसद सदस्यता गई है, उसमें भी तीन साल तक सुनवाई चली थी और कोर्ट ने उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन राहुल गांधी ने अपने अहंकार में माफी नहीं मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने दंड दिया।'

विज्ञापन


पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल गांधी को चेतावनी दी थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने लिखित में माफी मांगी थी और अब वह कह रहे हैं कि गांधी माफी नहीं मांगते। यहां तक कि पंडित नेहरू ने भी नाभा जेल में बंद रहने के दौरान माफी मांगी थी।  उसके बाद ही वह जेल से बाहर आ पाए थे।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, ट्रक में सामान भरकर सोनिया के आवास पहुंचे

केजरीवाल को घेरा
हिमाचल प्रदेश में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने पर कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे, वो आज भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्री जेल गए हैं और वह पूरी दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 अप्रैल को जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed