फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur says media should be aware of fake news

Fake News: अनुराग ठाकुर बोले- फर्जी खबरों के प्रति सचेत रहे मीडिया, दुष्प्रचार को बढ़ावा नहीं देने की दी नसीहत

Thu, 17 Nov 2022 05:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 05:37 AM IST
सार

प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से आग्रह किया कि वे आत्मचिंतन करें कि खुद को सूचनाओं की अधिकता के वायरस से किस प्रकार बचा सकते हैं, जो दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Anurag Thakur says media should be aware of fake news
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर मीडिया को खबरों की संवेदनशीलता के प्रति जिम्मेदारी उठाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, मीडिया को ध्यान खींचने वाले या आकर्षक सुर्खियों और फर्जी खबरों के प्रति सचेत रहना होगा। 

विज्ञापन


बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित समारोह में कहा कि मीडिया को जिम्मेदार, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता का स्थान किसी दूसरे के लिए खाली नहीं छोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में ठाकुर ने मीडिया से आग्रह किया कि वे आत्मचिंतन करें कि खुद को सूचनाओं की अधिकता के वायरस से किस प्रकार बचा सकते हैं, जो दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा, यह खेदजनक है कि हाल ही में प्रमुख डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को सरकार को निशाना बनाने के लिए दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार में शामिल पाया गया। उनके मुताबिक, यह इसलिए भी दुखद है कि ऐसा करते समय ध्यान नहीं दिया गया कि इसका भारत की छवि और राष्ट्र की प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मीडिया की विश्वसनीयता ही होगी कम
प्रसारण मंत्री ने कहा, स्व-नियमन का मतलब यह नहीं है कि गलती करने का लाइसेंस मिल गया। इससे मीडिया की ही विश्वसनीयता कम होती है। पेड न्यूज और फर्जी समाचार को रेखांकित करते हुए पूछा कि क्या संपादकीय सामग्री और विज्ञापन के रूप में खबर के बीच अंतर का समाप्त होना मीडिया के लिए अच्छा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने की। वहीं वरिष्ठ पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed