फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur Says, Italian Woman Insulted Pm Modi Now an Italia Insulted His Mother

Anurag Thakur: 'पहले इटालियन महिला, अब एक इटालिया आया है', पीएम मोदी के अपमान पर भड़के अनुराग ठाकुर

Sun, 16 Oct 2022 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

विज्ञापन
Anurag Thakur Says, Italian Woman Insulted Pm Modi Now an Italia Insulted His Mother
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।  उन्होंने शनिवार को बड़ा आराप लगाते हुए कहा कि पहले  इटली की एक महिला नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी और अब  एक इटालिया आया है जो कि पीएम मोदी की मां का अपमान कर रहा है।  हालांकि, ठाकुर ने बिना नाम लिए ही दोनों नेताओं पर निशाना साधा। लेकिन उनका इशारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया की तरफ था। बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था और वह दिवंगत प्रधानंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं।

विज्ञापन


जिस पार्टी के लोग पीएम मोदी की मां का अपमान करे उसकी संस्कृति क्या होगी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस माटी में महिला का सम्मान ना हो, 98 साल की मां के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करें उनकी पार्टी की विचारधारा, संस्कृति क्या होगी ?  गुजरात के निवासियों बस सभी को कमल का बटन दबाना है ताकि आने वाले चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाए।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने तीन जनसभाओं को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री ने चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर और वाधवा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान कांग्रेस और आप’ पर तीखे हमले किए।उन्होंने दावा किया कि गुजरात ने पहले भी इस अपमान को स्वीकार नहीं किया था, वह इसे अब भी स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री बने उसके कुछ दिन बाद ही कर्फ्यू- दंगे चले गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की उसके बाद से गुजरात से कर्फ्यू- दंगे चले गए। गुजरात विकास की राह पर आ गया और विकास के नए आयाम स्थापित करने लगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की प्रचंड लहर है और इस बार हम जनता के आशीर्वाद से जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed