फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anurag thakur abuse rudeness in name of creativity can not tolerated increasing obscene OTT content

अनुराग ठाकुर बोले: OTT पर अश्लील कंटेंट की शिकायतों पर सरकार गंभीर, क्रिएटिविटी के नाम पर यह बर्दाश्त नहीं

Sun, 19 Mar 2023 09:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिएटीविटी के नाम पर दुर्व्यवहार और अशिष्टता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट बढ़ने की शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है।

विज्ञापन
anurag thakur abuse rudeness in name of creativity can not tolerated increasing obscene OTT content
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ट्विटर/अनुराग ठाकुर

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि क्रिएटीविटी के नाम पर दुर्व्यवहार और अशिष्टता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट बढ़ने की शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है। अगर इस बारे में नियमों कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो उनका मंत्रालय इससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अश्लीलता और अपशब्दों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्मों को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली-गलौज के लिए नहीं।

विज्ञापन


नागपुर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा। उन्होंने कहा कि जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज, असभ्यता कतई स्वीकार नहीं हो सकती। इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर कहीं न कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई हैं। हम इसको बड़ी गंभीरता के साथ ले रहे हैं। सही समय पर सही कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न पर एक बयान दिया था। इसको लेकर ठाकुर ने कहा, कुछ लोगों को कुछ भी कहकर खबरों में अपना नाम बनाए रखने की आदत हो गई है। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह गंभीर मुद्दा है। अगर राहुल गांधी थोड़े गंभीर हैं, तो उन्हें जानकारी देनी चाहिए और सांसद होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी बनती है। वह क्या छिपा रहे हैं? यह तब झूठ था या अभ, केवल वह ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP vs Congress: अनुराग ठाकुर ने राहुल पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप, बोले- सेना और देश से माफी मांगें

मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का लोकतांत्रिक ढांचा बरकरार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विदेशी धरती से की गई निराधार टिप्पणी की परवाह किए बिना समय की कसौटी पर खरा उतरेगा।उन्होंने कहा, हमारे महान देश का लोकतांत्रिक ढांचा हमेशा वैसा ही रहेगा, जैसा वह है। देश और विदेश दोनों जगह दिए गए कुछ मत चाहे कितने भी निराधार और अतार्किक क्यों न हो, हमारा लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरेगा। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटेन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भारत में लोकतंत्र और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए थे। इन आरोपों पर ठाकुर ने कहा, इन दिनों सार्वजनिक संवाद में लोकतंत्र शब्द को इधर-उधर फेंका जा रहा है। हमारे लोकतंत्र और संस्थानों को लगातार कमजोर करने की कोशिश करने वालों ने भारत और अन्य जगहों पर मुक्त दुनिया में एक समय-सम्मानित परंपरा को एक फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया है। हिंसा करने वाले अब पीड़ित होने का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'हमें याद रखना चाहिए कि पश्चिमी देशों की तरह भारत में लोकतंत्र का कृत्रिम  प्रत्यारोपण नहीं किया गया है।  यह हमारी सभ्यता के इतिहास का अभिन्न हिस्सा है।




भारत को खेल महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की 'खेल संस्कृति' को एक नई गति मिली है, खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया गया है और खिलाड़ियों को खेल के मैदान से पोडियम तक पोषण करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी भारत को खेल महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकता है। तमिलनाडु शारीरिक शिक्षा एवं खेल विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक अच्छी शिक्षा के लिए खेल को पाठ्यक्रम में शामिल करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से नियमित व्यायाम मोटापे, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का आह्वान किया है और उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट है, चाहे वह हमारे एथलीटों को प्रेरित करना हो या विभिन्न चैंपियनशिप से पहले या बाद में उनसे मिलना हो। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed