फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anupam kher appreciated PM Modi's demonotisation decision

नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में चोर पकडे़ जा रहे हैं: अनुपम खेर

Mon, 12 Dec 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 12 Dec 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anupam kher appreciated PM Modi's demonotisation decision

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर रविवार दोपहर वृंदावन के अक्षयपात्र पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए और प्रभुपादजी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इस यात्रा के दौरान अनुपम खेर अध्यात्म में डूबे दिखे।

विज्ञापन


फिल्म प्रोडक्शन नंबर-10 की शूटिंग के सिलसिले में वृंदावन पहुंचे जानेमाने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अक्षयपात्र में नोटबंदी, विकास और फिल्म के पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार से लड़ाई का पहला पायदान है। नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में चोर पकडे़ जा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस निर्णय का सभी को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पेट में दर्द होता है तो सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होती है, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य और सुंदर होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज में कचौड़ी से लेकर पेडे़ तक पारंपरिक भोजन के मुरीद हुए अनुपम खेर ने यहां पर्यटन विकास की संभावनाओं में काफी गुंजाइश बताई। कहा कि वृंदावन आकर शांति की अनुभूति हुई है, यह स्थान बहुत सुंदर है, लेकिन विकास की बहुत जरूरत भी है।

स्वच्छ भारत अभियान देश के लिए सशक्त पैगाम है

Anupam kher appreciated PM Modi's demonotisation decision

फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के दादा का रोल निभा रहे अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म राष्ट्रीय आंदोलन बन चुके स्वच्छ भारत अभियान का सशक्त पैगाम है। उनकी भूमिका एक ऐसे बुजुर्ग की है जो विकासशील सोच रखते हैं। 
 

 

फिल्म से जुडे़ विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म किसी की व्यक्तिगत भावनाओं से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर संदेश देती लाइट कॉमेडी फिल्म है। राजनीति में आने की बात पर उनका कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है।

इस दौरान नरसिंहादास, भरतदास, नवीनदास आदि ने अनुपम खेर को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। मंदिर दर्शन के समय लोगों में अनुपम खेर के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed