फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anubrata Mandal uncrowned king of Birbhum turned from a fish seller shoes shown while going to CBI Court

अनुब्रत मंडल: मछली विक्रेता से बन गए बीरभूम के बेताज बादशाह, पेशी के लिए जाते वक्त दिखाए गए जूते

Thu, 11 Aug 2022 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 07:12 PM IST
सार

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने आसनसोल के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Anubrata Mandal uncrowned king of Birbhum turned from a fish seller shoes shown while going to CBI Court
Anubrata Mandal - फोटो : ANI

विस्तार

एक सामान्य से मछली विक्रेता कैसे बीरभूम के बेताज बादशाह बन गए अनुब्रत मंडल? बार-बार सीबीआई उनको समन भेजती रही, लेकिन वे कभी सीबीआई के सामने नहीं आए। बुधवार को भी सीबीआई ने उनको हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर वे नहीं आए। आए तो उनके दो वकील और उन्होंने सीबीआई को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे हाजिर नहीं हो पाएंगे। वे तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं। वे कोई विधायक नहीं है, कोई सांसद भी नहीं हैं, लेकिन सीबीआई सूत्रों की मानें तो वे अकूत संपत्ति के मालिक हैं। एक साधारण मछली बिक्रेता इनता प्रभावशाली कैसे बन गए। उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एक साधारण सा मछली बेचने वाला आज यहां तक पहुंच गया। इतनी अकूत संपत्ति कैसै बना ली? सीबीआई जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


मछली बेचते थे,उधार लेकर चलता था परिवार
वे बीरभूम के हाटशेरांदि के रहने वाले हैं। जानकार बताते हैं कि उनका परिवार साधारण परिवार था। आर्थिक रूप से भी बहुत समृद्ध नहीं। बताया जाता है कि वे लोगों से उधार लेकर परिवार चलाते थे। मछली बिक्री करते थे। वह सब अब पुरानी बातें हो गई हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आज जो उनकी संपत्ति है, वह करोड़ों में है। यह सब कैसे हुआ, सीबीआई भी हैरान है। बताया जाता है कि वे आजकल बोलपुर के नीचु पट्टी में रहते हैं। पूजा के समय घर जाया करते हैं।
विज्ञापन


बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं
अनुब्रत मंडल को जानने वाले बताते हैं कि उनका वाम दल के साथ छत्तीस का आंकडा था। वाम विरोधी होना ही उनको यहां तक ले आया। लोग बताते हैं कि सीपीएम के साथ उनका जमकर विरोधिता थी। बात बहुत आगे बढ़ी तो मंडल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। बाद में वे तृणमूल कांग्रेस में आ गए। वे इस समय बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बहुत कुछ हुआ, कितने ही आरोप लगे अनुब्रत मंडल पर, लेकिन उनका बाल भी बाका नहीं हो सका। तृणमूल में कई पदाधिकारी बदले गए, इधर से उधर किए गए, लेकिन अनुब्रत मंडल का इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुब्रत अदालत में पेश, चोर-चोर के लगे नारे, जूते दिखाए
पशु तस्करी मामले गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने आसनसोल के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जिस समय वे अनुब्रत मंडल को लेकर जा रहे थे, तब कोर्ट के बाहर चोर-चोर के नारे लगे। लोगों ने अनुब्रत मंडल को जूते दिखाए। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed