फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia bomb scare case: Waze's plea questions UAPA provisions, probe; HC seeks NIA response

Antilia Case: सचिन वाजे ने याचिका में UAPA प्रावधानों और जांच पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट ने NIA से मांगा जवाब

Mon, 19 Aug 2024 02:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

Antilia Case: मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे ने बंबई उच्च न्यायालय में एंटीलिया बम धमकी मामले तथा कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत याचिका दायर एनआईए की जांच को चुनौती दी है। 

विज्ञापन
Antilia bomb scare case: Waze's plea questions UAPA provisions, probe; HC seeks NIA response
सचिन वाजे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और एंटीलिया बम धमकी मामले तथा कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजुषा देशपांडे की पीठ ने सोमवार को एनआईए को वाजे की याचिका पर जवाब देने का आदेश दिया। वाजे इनमें से दो मामलों में अभी जेल में हैं। 

विज्ञापन


अदालत की टिप्पणी- याचिका है या पीएचडी की थिसिस?
पीठ ने टिप्पणी की कि वाजे की 185 पेज की याचिका जेल से दायर की गई एक थिसिस जैसी लग रही है। अदालत ने कहा, यह याचिका है या थिसिस? इसमें ऑस्कर वाइल्ड के भी उद्धरण हैं। यह तो पीएचडी की थिसिस जैसी लगती है। इस पर वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा ने कहा, वाजे जेल में होने की वजह से यही काम कर रहे हैं। वाजे ने अपनी याचिका में तत्काल रिहाई की मांग की है। पोंडा ने कहा कि यूएपीए के प्रावधान इस मामले में गलत तरीके से लागू किए गए हैं और एनआईए ने कानून लागू होने से पहले ही जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ मुंबई में किसी के घर के बाहर मिले जिलेटिन का है। इसमें कोई आतंकवाद नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में एनआईए की जांच क्षमता पर उठाए सवाल
याचिका में एनआईए की जांच क्षमता पर भी सवाल उठाए गए हैं। अदालत ने एनआईए से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को तय की। 25 फरवरी 2021 को एक विस्फोटक से भरी एसयूवी मुंबई में मुकेश अंबानी के पास मिली थी। एनआईए का कहना है कि वाजे और अन्य आरोपियों ने उस एसयूवी में विस्फोटक रखा और हिरेन को मार डाला। हिरेन की लाश पांच मार्च 2021 को ठाणे के मुंब्रा क्रीक पर मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed