फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti Naxal Operations Op Black Forest security forces killed Maoist surrender Home Ministry data

Naxal: 150 दिन में 226 नक्सलियों का खात्मा, 418 गिरफ्तार और 896 सरेंडर, अब तक 6 करोड़ के इनामी माओवादी खत्म

Mon, 09 Jun 2025 07:13 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

इस साल स्ट्रेटेजिक इंटेल और क्लोज कोर्डिनेशन के कारण आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए। अभी तक 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कई बड़े नक्सली भी शामिल हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 150 दिन में 226 नक्सलियों का खात्मा हुआ है, जबकि 418 गिरफ्तार किए गए हैं। 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

विज्ञापन
Anti Naxal Operations Op Black Forest security forces killed Maoist surrender Home Ministry data
नक्सलवाद पर नकेल कस रहे सुरक्षाबल (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। 11 वर्ष जनसेवा के में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। पिछले दस वर्षों के दौरान नक्सली क्षेत्रों में 7744 हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जबकि 2004 से 2014 तक नक्सली हिंसा की घटनाओं की संख्या 16463 थी। वर्ष 2025 में अभी तक 226 नक्सली मारे गए हैं। 418 नक्सली गिरफ्तार किए गए, जबकि 6 करोड़ रुपये के इनामी टॉप नक्सलियों सहित 18 माओवादियों का सफाया कर दिया गया है। इस साल अभी तक 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कई बड़े नक्सली भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए
वर्ष 2024 में ही 290 नक्सलियों को मारा गया था। गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या 1090 थी, जबकि 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इस वर्ष स्ट्रेटेजिक इंटेल और क्लोज कोर्डिनेशन के कारण आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए थे। 23 मई को बीजापुर में 24 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के 11 साल: आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे पर चर्चा; 2047 तक विकसित भारत का लिया संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में मारे गए रवुला श्रीनिवास उर्फ रमन्ना 'सीसीएम' पर 1.4 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। उसी साल बुरीयारी सुधाकर भी मारा गया था। 2021 में प्रशांत बोस उर्फ किसान दा 'पीबीएम', जिस पर 1.47 करोड़ रुपये का इनाम था, वह भी मारा गया। बीजी कृष्णमूर्ति और शीला मरांडी भी उसी साल मारे गए।


सुरक्षाबलों ने इन नक्सलियों को मार गिराया
मिलिंद तेलतुंबड़े उर्फ दीपक 'सीसीएम' पर 50 लाख का इनाम था, वह भी 2021 में मारा गया। यापा नारायण राव उर्फ हरिभूषण 'सीसीएम' और अक्किराजु हरगोपाल उर्फ आरके 'सीसीएम' भी 2021 में मारे गए। विजय आर्य उर्फ जसपाल सीसीएम, मितलेश मेहता, अरुण कुमार भट्टाचार्य 2022 में मारे गए।

ये भी पढ़ें- Fact Check: छत्तीसगढ़ में छह महीने में 600 लोगों को नक्सली बताकर मारने का दावा गलत, पड़ताल में पढ़ें सच

कट्टाकम सुधर्शन उर्फ आनंद 'पीबीएम' 2023 में मारा गया, जिस पर एक करोड़ का इनाम था। प्रमोद मिश्रा पीबीएम और संजय दीपक राव 'सीसीएम', ये दोनों 2023 में मारे गए। चलपति प्रताप रेड्डी सीसीएम पर एक करोड़ का नाम था, यह नक्सली 2025 में मारा गया। इसके अलावा बासव राजू, जिस पर एक करोड़ से ज्यादा का इनाम था, वह भी इसी साल मारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed