फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Answer found of who is providing info about rafale to Rahul Gandhi

आखिरकार मिल गया जवाब... राहुल को कौन दे रहा है 'राफेल' की जानकारी

Mon, 17 Dec 2018 09:46 PM IST
Gaurav Pandey जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 17 Dec 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Answer found of who is providing info about rafale to Rahul Gandhi

'राफेल' अब एक ऐसा लड़ाकू हवाई जहाज बन गया है, जिस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सवार हो गई हैं। दोनों का मकसद भी एक ही है कि किसी तरह इस पर सवार होकर '2019' को फतह कर लिया जाए। इसके लिए दोनों पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा का प्रयास है कि किसी भी तरह राफेल का मुद्दा ठंडा पड़ जाए, मगर कांग्रेस है जो आए दिन कोई न कोई नया दस्तावेज लाकर भाजपा की परेशानी बढ़ा देती है। 

विज्ञापन


अब भाजपा वाले पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी को राफेल से जुड़ी सूचनाएं कौन दे रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, राहुल को अवश्य बताना चाहिए कि उनकी सूचना का सूत्र कौन है। कांग्रेस पार्टी ने भी बताते वक्त देर नहीं लगाई कि हमें सूचना कौन दे रहा है।
विज्ञापन


दरअसल राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोल रखा है। संसद से लेकर सड़क तक भाजपा के मंत्री, सांसद और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को झूठा बता रहे हैं। वे राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में झूठ बोला है। इससे सेना का मनोबल कमजोर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर भाजपा ने सोमवार को करीब 70 जगहों पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, झूठ लंबे समय तक टिकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल से जुड़े सभी तकनीकी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया है। अब राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि उन्हें राफेल की सूचनाएं मुहैया कराने वाला सूत्र कौन है।

ये लोग देते हैं हमें राफेल की सूचनाएं...

स्मृति ईरानी के इस सवाल का जवाब कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल के पास है। उन्होंने दो दिन पहले ही इसका जवाब दिया है। 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कपिल सिब्बल से यह सवाल पूछा गया था कि उन्हें राफेल की जानकारी कौन देता है। 

हालांकि यह सवाल किसी भाजपा नेता को लेकर ही किया गया था कि वे ऐसा पूछ रहे हैं। सिब्बल ने कहा, भाजपा के ही कुछ लोग हैं जो हमें पीएम मोदी के खिलाफ ऐसे दस्तावेज देते हैं। राफेल की जानकारी भी वही लोग पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed