फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another tiger cub died in the forest areas of Nilgiri in Tamil nadu latest Big News in hindi

Big News: बीईए ने कहा- ‘इंडिया’ के बहिष्कार से पत्रकारों की जान को खतरा, नीलगिरी में एक और शावक की मौत

Wed, 20 Sep 2023 07:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2023 07:35 AM IST
सार

वन सचिव सुप्रिया साहू ने बताया कि विशेषज्ञों ने शावक को बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन अंत में उसने दम तोड़ दिया है।


 

विज्ञापन
Another tiger cub died in the forest areas of Nilgiri in Tamil nadu latest Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने विपक्षी गठबंधन पर पत्रकारों का बहिष्कार कर उनकी जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुप्रिय प्रसाद ने कहा, विपक्षी गठबंधन ने प्रमुख समाचार संगठनों से जुड़े 14 पत्रकारों का बहिष्कार उनके लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसको तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कुछ व्यक्तियों के प्रति गठबंधन की असहिष्णुता भी प्रदर्शित करता है। एसोसिएशन ने मांग की कि लोकतांत्रिक मूल्य को ध्यान में रखते हुए विपक्षी गठबंधन बहिष्कार की सूची को तत्काल वापस ले। 
विज्ञापन


बिल्लियों के संक्रामक रोग से तेंदुए के 7 शावकों की मौत
बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान में बिल्लियों में होने वाली संक्रामक बीमारी से तेंदुए के सात शावकों की मौत हो गई। फेलिन पैनल्यूकोपेनिया (एफपी) बिल्लियों के बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। यह फेलिन पार्वोवायरस के कारण होती है। अधिकारियों के अनुसार, एफपी का पहला मामला 22 अगस्त को सामने आया था। सातों शावकों की उम्र तीन से आठ महीने के बीच थी। हालांकि, सभी को टीका लगाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। एजेंसी
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति में पूर्व मंत्री के पीए को तीन साल कैद की सजा

मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक की पूर्व मंत्री आर इंदिरा कुमारी के पीए आर वेंकटकृष्णन को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन ने सरकार की ओर से दायर अपील को स्वीकार करते हुए वेंकटकृष्णन पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया।  न्यायाधीश ने मामले में वेंकटकृष्णन की पत्नी मंजुला को 18 महीने की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष के दावे के मुताबिक वेंकटकृष्णन ने 1991 और 1996 की अवधि के दौरान इंदिरा कुमारी के निजी सहायक के रूप में अपने और अपनी पत्नी के नाम पर आय के ज्ञात स्रोतों से 700 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगिरी में एक और शावक की मौत
नीलगिरी के सिगुर वन क्षेत्र में एक और बाघ शावक मृत पाया गया। तमिलनाडु में पिछले तीन दिनों में कुल चार बाघों की मौत हो चुकी है। चार बाघों की मौत के बाद नीलगिरी में कुल बाघों की संख्या अब सिर्फ दस ही रह गई है। वन सचिव सुप्रिया साहू ने बताया कि विशेषज्ञों ने शावक को बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन अंत में उसने दम तोड़ दिया है।

टीडीपी ने राज्य चुनाव आयुक्त नीलम साहनी पर लगाए आरोप
आंध्र प्रदेश की विपक्षी पार्टी टीडीपी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोम्मारेड्डी पट्टाभिराम ने मंगलवार को कहा कि कौशल विकास घोटाले मामले में जांच टीम को राज्य चुनाव आयुक्त नीलम साहनी से भी पूछताछ करना चाहिए। मामले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आरोप है कि नीलम ने आईएएस रहते हुए योजना के कार्यान्वयन के लिए आदेश जारी किया था। पट्टाभिराम ने कहा कि नीलम ने उस दौरान जीओ नंबर 47 और 48 जारी कर पूरी परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस्राइली गायिका डैनी कुटनर 22 सितंबर से भारत में मचाएगी धूम
इस्राइली गायिका और गीतकार डैनी कुटनर की भारत यात्रा से यहां स्थित इस्राइली दूतावास बेहद उत्साहित है। दूतावास की ओर से बताया गया है कि कुटनर की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम सहित भारत के कई शहरों में संगीत की महफिल सजेगी। कुटनर अरुणाचल प्रदेश के जीरो फेस्टिवल में विशेष कार्यक्रम पेश करेंगी। उनका दौरा 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। दूतावास की सांस्कृतिक अधिकारी रेउमा मंतजूर ने कहा, डैनी कुटनर इस्राइल में संगीत की दुनिया की उदीयमान सितारा हैं। हम उनके संगीत को भारत लाने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि उनके दौरे से भारतीय श्रोताओं को इस्राइल की बेहतरीन संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा। डैनी ने इस्राइल के संगीत जगत में तेजी से खुद को स्थापित किया है।

17 अक्तूबर को नीलाम होंगी सारदा समूह की संपत्तियां
अवैध योजनाओं के जरिये लोगों से जुटाई गई रकम की वसूली के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) 17 अक्तूबर को सारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियां नीलाम करेगा। संपत्ति की नीलामी का आरक्षित मूल्य 3.68 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने 15 सितंबर को एक नोटिस में कहा, प.बंगाल में स्थित सारदा समूह की संपत्ति की नीलामी की जाएगी।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 14 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ ने 14 करोड़ रुपये के सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त सामान में 50 सोने के बिस्कुट और 16 गोल्ड बार शामिल है। इसका वजन 23 किलो है। तस्कर इस सोने को भारत लाने की कोशिश में था। बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी, एके आर्य ने बताया कि तस्कर की पहचान उत्तर 24 परगना निवासी इंद्रजीत पात्रा के रूप में हुई है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर एक करोड़ का लावारिस सोना बरामद
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर दो किलो लावारिस सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल आगमन क्षेत्र से उन्हें लावारिस सोना मिला। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 


ईडी ने अटैच की हिंदुस्तान इंफ्राकॉन की 71 करोड़ की अचल संपत्तियां
ईडी ने धोखाधड़ी मामले में हिंदुस्तान इंफ्राकॉन इंडिया की 71.48 करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी ने मंगलवार को कहा कि अचल संपत्तियों में गैर-कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। ये संपत्तियां कर्नाटक के मैसूर, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed