फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another mid-air peeing incident Drunk man on Paris-Delhi Air India flight urinated on womans blanket Updates

Air India: अब पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत व्यक्ति ने महिला के कंबल पर की पेशाब, छह दिसंबर की घटना

Thu, 05 Jan 2023 04:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Another mid-air peeing incident Drunk man on Paris-Delhi Air India flight urinated on womans blanket Updates
एयर इंडिया - फोटो : PTI

न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के विमान में 26 नवंबर की चौंकाने वाली घटना के दस दिन बाद पेरिस-दिल्ली के विमान में शराब के नशे में एक पुरुष यात्री के एक महिला यात्री के कंबल पर कथित तौर पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि लिखित माफी मांगने के बाद उन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। घटना 6 दिसंबर को एयर इंडिया की उड़ान 142 में हुई। विमान के पायलट ने इस बारे में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी, जिसके बाद पुरुष यात्री को पकड़ लिया गया। यात्री किस क्लास में सफर कर रहा था, इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब 9:40 बजे दिल्ली में उतरा। इस दौरान हवाई अड्डे प्रबंधन को सूचित किया गया कि पुरुष यात्री शराब के नशे में था। वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था और उसने बाद में एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया।  पुरुष यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने विमान से उतरते ही पकड़ लिया था, लेकिन बाद में दोनों यात्रियों के आपसी समझौता के बाद उसे छोड़ने की अनुमति दी गई। आरोपी ने लिखित माफी भी मांगी।
विज्ञापन


महिला यात्री ने शुरू में लिखित शिकायत की थी, पर बाद में उन्होंने पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया और इसलिए यात्री को आव्रजन और सीमा शुल्क औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हवाईअड्डे की सुरक्षा से जाने दिया गया। यह घटना 26 नवंबर की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद आई है, जहां एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया था। पीड़िता द्वारा एयर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अब नवंबर की घटना में एक प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed