फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another accused arrested for raping a minor in Mercedes car, Hyderabad MLAs son also accused

Gang-Rape in Mercedes: नाबालिग से दुष्कर्म के दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 04 Jun 2022 11:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

सलाउद्दीन नाम के एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Another accused arrested for raping a minor in Mercedes car, Hyderabad MLAs son also accused
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ मर्सिडीस कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक इनोवा गाड़ी भी जब्त की गई है। तेलंगाना प्रदेश भाजपा ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


सलाउद्दीन नाम के एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हैदराबाद पश्चिमी जोन के डीसीपी लोएल डेविक के अनुसार इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पॉस्को (POCSO)अधिनियम की धारा 354, 323 और धारा 9 आर/डब्ल्यू 10 तथा भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है मलिक की गिरफ्तारी के बाद जुबली हिल्स पुलिस ने आज दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी ने सीएम को लिखा पत्र
उधर, तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने सीएम के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उधर, जनसेना पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जुबली हिल्स पुलिस थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को बाद में हिरासत में ले लिया गया। इन्हें गोशामहल पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लड़कों ने 17 वर्षीय पीड़िता को चलती कार में जबरन खींच लिया था
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में स्थानीय विधायक का पुत्र भी शामिल है। उसके अलावा एक नाबालिग समेत चार अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजन ओर से एक जून को दी गई शिकायत में बताया गया कि जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में बीते 28 मई को यह हैवानियत हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और शुक्रवार 3 जून को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लड़कों ने 17 वर्षीय पीड़िता को चलती कार में जबरन खींच लिया था और उसके साथ छेड़खानी के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed