{"_id":"5b8d467342c792766f1bc875","slug":"anna-movement-will-start-for-farmers-from-gandhi-jayanti-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर फिर शुरू होगा अन्ना का आंदोलन, किसानों के लिए इस तरह लड़ेंगे लड़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधी जयंती पर फिर शुरू होगा अन्ना का आंदोलन, किसानों के लिए इस तरह लड़ेंगे लड़ाई
भाषा, रालेगण सिद्धि (मुंबई)
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल की नियुक्ति और किसानों के लिए पेंशन सहित अपनी अन्य मांगों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आगामी दो अक्तूबर से भूख हड़ताल पर जायेंगे। सोमवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि हजारे ने किसानों को दुर्दशा से उबारने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफरिशों को लागू करने की मांग की है। किसान पिछले कुछ सालों से जबरदस्त आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि बार-बार आग्रह के बावजूद सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अन्ना के एक सहयोगी ने बताया कि उन्होंने देश के प्रत्येक किसान के लिए पांच हजार रूपये प्रति माह पेंशन की मांग की है। रिश्वत के खिलाफ अभियान चला चुके 80 वर्षीय अन्ना महात्मा गांधी जयंती के दिन अपने गांव से इस भूख हड़ताल की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन
अन्ना अपनी मांगों के समर्थन में इस साल मार्च में भी दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसे सरकार के आश्वासन के बाद वापस ले लिया था।