गुजरात: अंकलेश्वर संयंत्र में निर्मित कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का पहला बैच जारी, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया रहे मौजूद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के नए संयंत्र से रविवार को कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का पहला वाणिज्यिक बैच जारी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के नए संयंत्र से रविवार को कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का पहला वाणिज्यिक बैच जारी किया गया। इस मौके पर मंडाविया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है। आज गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के संयंत्र से पहले वाणिज्यिक बैच का विमोचन किया गया। सरकार के इस कदम से वैक्सीन की आपूर्ति में वृद्धि होगी और वैक्सीन को सभी तक पहुंचने में मदद मिलेगी। बता दें कि सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी।
गौरतलब है कि इस साल मई में भारत बायोटेक ने कहा था कि वह अपने अंकलेश्वर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई चिरोन बेहरिंग के विनिर्माण संयंत्र का उपयोग कर कोवाक्सिन की 20 करोड़ अतिरिक्त खुराक का उत्पादन करेगी।
बता दें कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए देश भर में नए संयंत्र स्थापित करने के लिए तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसई) - हाफकिन बायोफार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (आईआईएल) और भारत इम्यूनोलॉजिकल बायोलॉजिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ डील की थी।