फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Animal Welfare Body withdraws appeal to celebrate Cow Hug Day on Feb 14

Cow Hug Day: गाय से गले लगने का दिवस मनाने का प्रस्ताव वापस, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का फैसला

Sat, 11 Feb 2023 07:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 11 Feb 2023 07:37 AM IST
सार

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने  14 फरवरी को गाय से गले लगने का दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी। यह पहली बार था जब एडब्ल्यूबीआई ने देश में गाय प्रेमियों से ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील की थी। 

विज्ञापन
Animal Welfare Body withdraws appeal to celebrate Cow Hug Day on Feb 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना और सरकार के निर्देशों के बाद भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने शुक्रवार को 14 फरवरी को गाय से गले लगने का दिवस के रूप में मनाने की अपील वापस ले ली। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रुपाला की टिप्पणी के एक दिन बाद बोर्ड के सचिव एसके दत्ता ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए एक नोटिस के माध्यम से यह अपील वापस ले ली।
विज्ञापन


रुपाला ने कहा था कि अच्छा होता कि अगर लोग बोर्ड की ओर से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ के रूप में मनाने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते। 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। यह पहली बार था जब एडब्ल्यूबीआई ने देश में गाय प्रेमियों से ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील की थी। इससे पहले, बोर्ड ने कहा था कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के चलते भारत की वैदिक परंपराएं विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed