{"_id":"5d8e25a68ebc3e01506eecb7","slug":"angry-petitioner-sealed-the-judge-chamber-in-maharashtra-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में नाराज याचिकाकर्ता ने न्यायाधीश के चैंबर को किया सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में नाराज याचिकाकर्ता ने न्यायाधीश के चैंबर को किया सील
Fri, 27 Sep 2019 08:37 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 27 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने अदालत में एक न्यायाधीश के चैंबर को सील कर दिया। उसने दावा किया कि वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि इंसाफ के लिए उसे दर-दर भटकाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को वसई में एक अदालत में दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान हुई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि दोपहर दो से ढाई बजे के बीच जब मजिस्ट्रेट एस बी पवार और अदालत के कर्मचारी भोजन के लिए बाहर निकले, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जज के कमरे के दरवाजे पर ताला लगा दिया। उसने ताले पर एक कागज चिपका दिया, जिसपर लिखा था कि सत्र अदालत ने सलमान खान को पांच साल की सजा दी थी। तीन घंटे में उन्हें जमानत मिल गई और मैं दर-दर भटक रहा हूं।
विज्ञापन
इसपर लिखा था कि मैं एक करदाता हूं। मैं इसलिए कर अदा करता हूं ताकि माननीय न्यायाधीशों को वेतन मिले। अगर मुझे न्याय नहीं दिया गया तो मुझे सील करने का अधिकार है। डॉ. फयाज खान के आदेश से अदालत को सील किया जाता है। काटकर ने कहा कि भादंसं की धारा 341 (गलत तरीके से रोककर रखना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया और पुलिस यह हरकत करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन