{"_id":"601ac3ae8e052b5b94003746","slug":"angry-over-missing-woman-threw-black-oil-on-kerala-high-court-judges-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार युवती लापता होने से गुस्साए व्यक्ति ने केरल हाईकोर्ट जज की कार पर फेंका काला तेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिश्तेदार युवती लापता होने से गुस्साए व्यक्ति ने केरल हाईकोर्ट जज की कार पर फेंका काला तेल
Wed, 03 Feb 2021 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
केरल के जज की इस कार पर फेंका गया आइल
- फोटो : ANI
कोच्चि में केरल हाईकोर्ट परिसर में एक व्यक्ति ने एक महिला जज की कार पर काला तेल फेंक दिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। दरअसल वह अपनी एक रिश्तेदार युवती के दो साल से लापता होने से गुस्से में था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आर रघुनाथ के रूप में हुई है। वह न्यायालय परिसर के बाहर एक तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहा था। उसकी एक रिश्तेदार जे. मारिया जेम्स राज्य के पथनमथिट्टा जिले में स्थित अपने निवास से 2018 से ही लापता है। महिला न्यायमूर्ति वी शिरसी की कार सुबह जैसे ही परिसर में दाखिल हुई, वैसे ही आरोपी रघुनाथ ने काले रंग का तेल फेंक दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
2018 से गायब है युवती, पता देने पर पांच लाख का इनाम
20 वर्षीय जास्ना कॉलेज की छात्रा है और वह 21 मार्च 2018 से ही घर से गायब है। पुलिस ने जास्ना का पता लगाने के लिए 15 सदस्यों वाली एक स्पेशल सर्च टीम बनाई है। केरल पुलिस युवती के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का नाम देने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
उधर केरल हाईकोर्ट के वकील जोसेफ रोनी जोस ने कोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर न्यायालय की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने की मांग की है, ताकि जजों की सुरक्षा बेहतर ढंग से हो सके।
An advocate of the Kerala High Court, Joseph Rony Jose sent a letter to the Registrar General of the court, demanding the deployment of Central Armed Forces (CAF) for the security of the High Court and the judges in the interest of safety and protection. https://t.co/2qXovEb6YO
— ANI (@ANI) February 3, 2021