{"_id":"5ce05bb2bdec220755418601","slug":"angry-jds-leaders-on-congress-dissolve-assembly-cm-said-keep-quiet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से नाराज जेडीएस नेता बोले, भंग करो विधानसभा, सीएम ने कहा, चुप रहो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस से नाराज जेडीएस नेता बोले, भंग करो विधानसभा, सीएम ने कहा, चुप रहो
Sun, 19 May 2019 12:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 19 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
बासवराज होराती (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में सत्ताधारी जेडीएस के वरिष्ठ नेता बासवराज होराती ने शनिवार को विधानसभा भंग किए जाने की मांग कर सभी को चौंका दिया। बासवराज जेडीएस और उसकी गठबंधन साथी कांग्रेस के बीच लगातार उपज रहे मतभेदों और ‘सिद्धरमैया को दोबारा मुख्यमंत्री बनाओ’ की जोरदार मांग से नाराज है।
विज्ञापन
बासवराज की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को गठबंधन के नेताओं से चुप रहने और ‘विरोधात्मक’ और ‘विवादित’ बयान देने से परहेज करने की मांग करनी पड़ी है। कुमारस्वामी ने केंद्र में गैर भाजपा सरकार गठन के प्रयासों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि गठबंधन नेताओं के बयान इन प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट में कहा, मेरी दोनों पार्टियों के नेताओं से विनम्र प्रार्थना है कि सार्वजनिक तौर पर विवादित बयान देने से बचें और केंद्र में गैर भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
इससे पहले होराती ने अपनी बात एक मीडिया संगठन के कार्यक्रम में सभी के सामने कही और उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में भी इस बयान पर कायम रहे। होराती ने कहा कि वह महज आम जनता के दिल की बात कह रहे हैं। होराती ने कहा, दोनों दल पांच साल के लिए गठबंधन सरकार चलाने पर सहमत हुए थे और इसके तहत चलना दोनों दलों का धर्म है। होराती ने आगे कहा, चलिए इसे छोड़िए, लेकिन यह कहने की क्या जरूरत थी कि सिद्धरमैया को दोबारा मुख्यमंत्री बनना चाहिए। होराती के मुताबिक, इससे आम जनता में संशय पैदा होता है और भाजपा भी गठबंधन साझीदारों के बीच विवाद का लाभ उठाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
दिसंबर में भी साध चुके कांग्रेस पर निशाना
होराती ने पहली बार गठबंधन सहयोगी कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी वे गठबंधन सरकार पर तीखा कटाक्ष्ज्ञ कर चुके हैं। उन्होंने तब कहा था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को ‘रबर स्टेंप’ की तरह उपयोग कर रही है।