{"_id":"6009aed26fa6cd1a686a05c2","slug":"angry-father-burns-son-alive-due-to-getting-bidi-late-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: बेटे से मंगवाई थी बीड़ी, लाने में देरी हुई तो गुस्साए पिता ने जिंदा जला दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: बेटे से मंगवाई थी बीड़ी, लाने में देरी हुई तो गुस्साए पिता ने जिंदा जला दिया
Thu, 21 Jan 2021 10:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुकान से बीड़ी लाने में हुई देर से गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे को कथित रूप से जिंदा जला दिया। पुलिस ने गुरुवार बताया कि बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चे को 17 जनवरी की रात को जिंदा जलाया गया। आरोपी पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर भी नाराज था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 90 प्रतिशत जली अवस्था में बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शराबी पिता ने अपने घर में कथित रूप से बच्चे पर तारपीन का तेल डाला और माचिस से अपनी बीड़ी जलाने के बाद उसी तीली से बच्चे को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन