{"_id":"591542fd4f1c1b1d68851c07","slug":"angry-crowd-beats-men-over-buffalo-slaughtering-in-dairy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेयरी में काट दी भैंस, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाई आरोपियों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डेयरी में काट दी भैंस, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाई आरोपियों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर ले जाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के अचल रोड की बस्ती पन्नागंज में बृहस्पतिवार दोपहर एक डेयरी संचालक की हरकत से बड़ा बवाल होते-होते बच गया। डेयरी संचालक ने दिनदहाड़े पशु काटने वालों को बुलाकर अपनी डेयरी में ही अपनी एक कमजोर भैंस कटवा दी।
जब लोगों ने डेयरी से खून निकलता देखा तो हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ और हिंदूवादियों ने मिलकर डेयरी संचालक सहित पशु काटने आए आधा दर्जन लोगों को घेरकर जमकर पीटा। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे पिटते हुए लोगों को बचाया और हंगामा शांत किया। फिलहाल सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मुकदमे की कार्रवाई चल रही है।
अचल रोड पर सूर्य होटल के सामने पन्नागंज में कालू पुत्र केशव बघेल अपने घर में डेयरी चलाता है और पशु पालता है। उसकी एक भैंस कमजोर हो चली थी और वह दूध भी नहीं दे रही थी। उसने इस भैंस का सौदा पशु कारोबारी इमरान आदि से कर दिया। इमरान अपने साथ कुछ पशु काटने वालों को लेकर पहुंच गया और डेयरी अंदर से बंद कर वहीं भैंस हलाल कर दी। इसके पीछे मंशा थी कि अंदर ही भैंस के टुकड़े कर मांस व अन्य हिस्सा टुकड़ों में ले जाया जाएगा। मगर दिन में डेयरी की नाली से खून निकलता देख पहले तो बच्चे हैरत में पड़े और उन्होंने बड़े लोगों को जानकारी दी।

पुलिस ने बचाई आरोपियों की जान
भैंस
कुछ ही देर में कालू की डेयरी के सामने भीड़ जमा हो गई, जिनमें कुछ हिंदूवादी भी थे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने डेयरी के अंदर घुसकर कालू, इमरान सहित अन्य सभी पशु काटने वालों को दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। अंदर कटी हुई भैंस देखकर लोग और ज्यादा भड़क गए। भीड़ ने उन्हें इस कदर पीटा कि उनके नाक मुंह से खून बहने लगा।
इसी बीच किसी ने हंगामे की खबर पुलिस को दे दी। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गांधीपार्क दिनेश चंद्र दुबे सहित पुलिस बल पहुंच गया। भीड़ ने पुलिस के सामने भी इन लोगों को पीटना जारी रखा। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को बचाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बाद में भीड़ इन लोगों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करती रही। सीओ ने आश्वासन देकर मामला शांत किया।
सीओ पंकज ने बताया कि पन्नागंज में डेयरी के अंदर भैंस काटने की घटना हुई थी। इसी बात पर गुस्साए लोगों ने आरोपियों संग मारपीट कर दी। पकड़े गए सभी आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इस इलाके में ऐसी घटना, साजिश तो नहीं
वैसे तो पुलिस इसे महज इत्तेफाक मान रही है। मगर मदार गेट से अचल रोड के बीच इस तरह की हरकत को लोग जानबूझकर रची जाने वाली साजिश से भी जोड़कर देख रहे हैं। सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील इलाकों में शामिल इस रोड पर दिनदहाड़े बिना किसी इशारे के इस तरह की घटना को अंजाम देना बेहद मुश्किल है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे किसी का हाथ तो नहीं है।