फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angered by Pakistan's attack on Indian fishermen, India gave a strong statement

भारतीय मछुआरों पर हुए हमले से भारत नाराज, कहा- पाकिस्तान ने सारे नियम तोड़े

Tue, 14 Apr 2020 11:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Angered by Pakistan's attack on Indian fishermen, India gave a strong statement
Imran Khan, PM Modi - फोटो : ani
इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रही है। दुनिया भर में इस खतरनाक बीमारी से एक लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में दुनिया के सभी देश मौजूदा समय में इस वायरस को फैलने से रोकने में लगे हैं। लेकिन इस दौरान एक ऐसा देश है जो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यह देश कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस जैसे खतनाक बीमारी से जूझ रहा पाकिस्तान भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान की तरफ से  भारतीय नौकाओं पर भी हमला किया गया है, जिसको लेकर भारत की तरफ से कड़ा ऐतराज जताया गया है।
विज्ञापन


भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी नौवहन (शिपिंग) बलों ने सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए गुजरात से लगे तटीय क्षेत्र में दो भारतीय नौकाओं पर हमला किया है। भारत ने इस हमले को शर्मनाक और निंदनीय बताया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों को बिना उकसावे के हिंसा के ऐसे काम करने से बचने की सलाह दे । सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने अरब सागर में भारत-पाक नौवहन सीमा के पास रविवार को मछली पकड़ने की नौका ओंकार और महासागर पर सवार भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया। इस हमले में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया ।


भारत की तरफ से पहले ही जानबूझकर भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और हमला करने को लेकर पाकिस्तान को सख्त डिमार्शे जारी किया जा चुका है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत इस संबंध में पीएमएसए की तरफ से 12 अप्रैल को मछली पकड़ने गए दो मछुआरों को जानबूझकर निशाना बनाने और उन पर गोलीबारी करने की कड़ी निंदा करता है । मंत्रालय के मुताबिक पीएमएसए की गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई । ’’ इसमें कहा गया है कि पीएमएसए की यह करतूत निंदनीय है और भारतीय मछुआरों को शारीरिक नुकसान पहुंचाना सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed