अमित शाह से मिले जगनमोहन, नीति आयोग की बैठक में उठाएंगे विशेष राज्य का मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी आज गृह मंत्री अमित शाह से मिले। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद रेड्डी ने कहा, 'मेरी मुलाकात का एजेंडा कल होने वाली नीति आयोग की बैठक को लेकर था। कल हम नीति आयोग के सामने अपना मुद्दा पेश करेंगे जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।'
Jagan Mohan Reddy after meeting Home Minister Amit Shah: The agenda of my visit was tomorrow's NITI Aayog meeting. Tomorrow we'll be presenting our case to the NITI Aayog, which is chaired by the Prime Minister. pic.twitter.com/cnBJJyyXan
— ANI (@ANI) June 14, 2019विज्ञापन
रेड्डी ने कहा, 'विशेष राज्य के दर्जे पर बात करने के लिए मैंने गृह मंत्री से आज शाम की मुलाकात का समय लिया था। कल होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी हम इस मुद्दे आयोग के समक्ष रखेंगे।'
Jagan Mohan Reddy after meeting Home Minister Amit Shah: I took an appointment with Home Minister today evening to try & prevail on him, to also soften PM's heart on special category status, what we'll definitely be asking for in tomorrow's NITI Aayog meeting. https://t.co/lZrqiBnwtc
— ANI (@ANI) June 14, 2019
रेड्डी की पार्टी को लोकसभा के उपाध्यक्ष पद की पेशकश को लेकर पूछे गए सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'ऐसी कोई पेशकश नहीं आई है। न तो इस बारे में हमने कुछ कहा है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव हमें अभी मिला है। इसलिए ऐसी बातों को लेकर कोई कयास न लगाएं।'
Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy on reports that Lok Sabha Deputy Speaker post will be offered to his party YSRCP: 1st of all there is nothing offered. We haven't asked,neither any proposal of that sort have come from any quarter. So please don't speculate these kind of things pic.twitter.com/smCTZA8JHa
— ANI (@ANI) June 14, 2019
छह राज्यपालों और चार मुख्यमंत्रियों ने शाह से की मुलाकात
इसके अलावा छह राज्यपालों और चार मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे अपने-अपने राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के साथ गृह मंत्री की अलग अलग बैठकों को शिष्टाचार मुलाकात बताया। शाह ने एक जून को पदभार संभाला था।
गृहमंत्री से मुलाकात करने वाले राज्यपालों में उत्तर प्रदेश के राम नाइक, हरियाणा के सत्यदेव नारायण आर्य, गोवा की मृदुला सिन्हा, असम के जगदीश मुखी, मेघालय के तथागत रॉय और सिक्किम के गंगा प्रसाद शामिल थे।
शाह से मिलने वाले मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, असम के सर्बानंद सोनोवाल, गोवा के प्रमोद सावंत और सिक्किम के प्रेम सिंह तमांग शामिल हैं।