{"_id":"611741a38ebc3edfa57e2d14","slug":"andhra-pradesh-woman-kills-her-two-yearold-daughter-then-attempts-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: महिला ने की अपनी दो साल की बेटी की हत्या, फिर किया आत्महत्या का प्रयास ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: महिला ने की अपनी दो साल की बेटी की हत्या, फिर किया आत्महत्या का प्रयास
Sat, 14 Aug 2021 10:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:17 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक महिला ने अपनी दाे साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार अनंतपुर के धर्मावरम में एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। धर्मावरम पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पति से हुआ था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि महिला की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही थी। इसके चलते कई बार उसके पति से झगड़ा भी हो चुका था। शनिवार को झगड़े के दौरान ही उसने बेटी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन