फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Train Accident all three lines between Alamanda & Kantakapalli are now fit for train movement

AP: रेल हादसे के बाद अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच सभी लाइनें ट्रेन संचालन के लिए तैयार, रेलवे ने दी जानकारी

Tue, 31 Oct 2023 09:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

आधी रात करीब 12:55 में पहली ट्रेन मिडिल लाइन के प्रभावित क्षेत्र से गुजरी। इससे पहले अपलाइन में दोपहर 02:36 बजे और डाउन लाइन में पहली कोचिंग ट्रेन गुजरी। पहली मालगाड़ी ट्रेन कल दोपहर के करीब 02:25 बजे वहां से गुजरी थी।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Train Accident all three lines between Alamanda & Kantakapalli are now fit for train movement
Andhra Pradesh Train Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे में 14 लोग मारे गए। इस हादसे के बाद रेलवे ने बताया अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच हुई इस दुर्घटना से प्रभावित सभी तीन लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए उपयुक्त हैं। ट्रैक और ओएचई कार्य के बाद कल रात 11:29 बजे मिडिल लाइन ट्रेन संचालन के लिए फिट हो गई थी। 
विज्ञापन


आधी रात करीब 12:55 में पहली ट्रेन मिडिल लाइन के प्रभावित क्षेत्र से गुजरी। इससे पहले अपलाइन में दोपहर 02:36 बजे और डाउन लाइन में पहली कोचिंग ट्रेन गुजरी। पहली मालगाड़ी ट्रेन कल दोपहर के करीब 02:25 बजे वहां से गुजरी थी। रेलवे ने बताया कि अलामंदा और कंटकपल्ली के बीच सभी लाइनें अब ट्रेन संचालन के लिए तैयार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ था हादसा
ट्रेन हादसे की प्रारंभिक जांच में रेलवे ने रायगढ़ यात्री ट्रेन के चालक व सहायक चालक को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्रेन दो खराब ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी। दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई। सात विशेषज्ञों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनास्थल, उपलब्ध साक्ष्य, अधिकारियों के बयान, डाटा लॉगर रिपोर्ट व स्पीडोमीटर चार्ट की जांच में खुलासा हुआ कि रायगढ़ यात्री ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा यात्री ट्रेन को पीछे से दो खराब ऑटो सिग्नल के कारण टक्कर मार दी थी। इसके लिए रायगढ़ ट्रेन के लोको पायलट, एसएमएस राव और सहायक लोको पायलट जिम्मेदार थे। नियम के मुताबिक, ट्रेन को खराब ऑटो सिग्नल पर दो मिनट रुकना था और फिर 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरना था, लेकिन ऐसा न होने से हादसा हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed