फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh TDP leaders allege attack from people of YSRCP during Yuvagalam padayatra in Proddutur

आंध्र प्रदेश: पदयात्रा के दौरान TDP के नेताओं पर हमला, पार्टी ने YSRCP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रोद्दुतुर में युवागलम पदयात्रा के दौरान वाईएसआरसीपी के लोगों ने उनपर हमला किया।

विज्ञापन
Andhra Pradesh TDP leaders allege attack from people of YSRCP during Yuvagalam padayatra in Proddutur
टीडीपी की पदयात्रा के दौरान हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि कडप्पा जिले के प्रोद्दातुर में युवा गलम पदयात्रा के दौरान गुरुवार की रात वाईएसआरसीपी के लोगों ने उनपर हमला किया। पदयात्रा टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के नेतृत्व की जा रही है। 

विज्ञापन

 

रिपोर्ट के मुताबिक, टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश की पदयात्रा कडप्पा जिले के प्रोद्दातुर प्रोद्दातुर पहुंची तभी कुछ शरारती तत्वों ने उनकी सुरक्षा टीम पर अंडे फेंके। शहर के रिलायंस पेट्रोल स्टेशन पर हुई इस घटना से इलाके में अशांति फैल गई। सूत्रों ने दावा किया कि टीडीपी नेता की टीम पर अंडे फेंकने वाले दोनों युवक कथित तौर पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद टीडीपी के कार्यकर्ता हरकत में आए और उन्होंने संदिग्धों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हिरासत में लिए गए संदिग्धों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 


युवा गलम पदयात्रा पैदल यात्रा 27 जनवरी, 2023 को नारा लोकेश द्वारा शुरू की गई थी। उनकी यह पदयात्रा आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए शुरू की गई है। पदयात्रा 400 दिनों की होगी। यात्रा कुप्पम से श्रीकाकुलम तक हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed