{"_id":"5c23b14dbdec2256b06ef0ec","slug":"andhra-pradesh-s-new-high-court-will-start-work-from-january-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से काम शुरू कर देगा आंध्र प्रदेश का नया हाईकोर्ट, राष्ट्रपति ने दिया था आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक जनवरी से काम शुरू कर देगा आंध्र प्रदेश का नया हाईकोर्ट, राष्ट्रपति ने दिया था आदेश
Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के लिए अलग उच्च न्यायालय के गठन के आदेश बुधवार को जारी किए। उच्च न्यायालय एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू कर देगा। तेलंगाना के गठन के बाद दोनों राज्यों के उच्च न्यायालय हैदराबाद से काम कर रहे थे। नए उच्च न्यायालय के गठन के बाद देश में उच्च न्यायालयों की संख्या बढ़ कर 25 हो जाएगी।
विज्ञापन
विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए उच्च न्यायालय के प्रमुख होंगे। फिलहाल वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। नए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 अन्य न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन