आंध्र में हिंसा: विधानसभा अध्यक्ष को पीटा, टीडीपी-वाईएसआर कार्यकर्ता कई जगह भिड़े, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बीच व्यापक हिंसा हुई। दोनों पार्टियों के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हुई। नेताओं पर भी हमले हुए। सत्तेनापल्ली सीट पर वोट देने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष व टीडीपी प्रत्याशी कोडेला शिवप्रसाद राव पर वाईएसआर कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए। वे बचने के लिए मतदान बूथ में घुस गए और खुद को अंदर बंद कर लिया। बाद में, पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन वे बेहोश हो गए।
Andhra Pradesh: Police use lathis to disperse crowd in Allagadda, Kurnool as workers of Telugu Desam Party (TDP) and YSR Congress Party (YSRCP) clash in the area. pic.twitter.com/70ilOdUtyh
— ANI (@ANI) April 11, 2019विज्ञापन
चुनाव के दौरान ईवीएम खराब होने की शिकायतें बड़ी संख्या में आईं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने दावा किया कि 30 प्रतिशत ईवीएम खराब होने से पहले तीन घंटे मतदान बाधित हुआ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल कृष्ण द्विवेदी भी ईवीएम खराब होने से काफी देर वोट नहीं डाल सके। प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव करवाए गए। इस दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं में कई जगह पथराव हुआ। अनंतापुर में पथराव और झगड़े में वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता पुल्ला रेड्डी की मौत हुईं।
वहीं पथराव और हिंसा में टीडीपी कार्यकर्ता सिद्धभास्कर रेड्डी की भी मौत हुई। इलुरु में हुए पथराव में टीडीपी कार्यकर्ताओं ने वाईएसआर कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल किया। जम्मालामडुगु में भी पथराव व विशाखापट्टनम में झड़प हुई। नरसारावपेट सीट पर टीडीपी प्रत्याशी अरविंद बाबू पर वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, पुलिस ने लाठीचार्ज करके हमला रोका। आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडु ने जहां वाईएससआर पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। वहीं वाईएसआर के जगनमोहन ने टीडीपी सांसदों और विधायकों को रेड्डी बंधुओं के साथ मिलकर हिंसा करने का दोषी बताया।
तेलंगाना में मतदाताओं के नाम कटे
तेलंगाना लोकसभा चुनाव में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के आरोप लगे। अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कामिनेनी ने बताया कि वे विदेश में थीं और वोट डालने के लिए भारत आई थीं, लेकिन नाम ही सूची से गायब है। उन्हाेंने कहा कि ‘एक भारतीय नागरिक के तौर पर यह मेरा सबसे खराब दिन है। क्या मैं देश की नागरिक नहीं रहीं? यह नागरिकों के खिलाफ अपराध है।’ दूसरी ओर यहां भी बड़ी संख्या में ईवीएम व अन्य उपकरण खराब हुए।
गड़बड़ी के चलते 381 ईवीएम बदलनी पड़ीं
आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर ईवीएम की खराबी से मतदान करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। अनंतापुर, मंगलागिरी, कुप्पतम अराकू और विशाखापट्टनम ईस्ट में बड़ी संख्या में ईवीएम बिगड़ीं। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारालोकेश की सीट उंदावल्ली में भी ईवीएम खराब हुईं। ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एमएलसी बुद्ध वेंकन्ना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आंध्र प्रदेश में शिकायतों के बाद 381 ईवीएम बदली गईं।