फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu Nara Lokesh met Shah told father life danger in jail

Chandrababu Naidu: नारा लोकेश ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात, जेल में बंद पिता नायडू की जान को बताया खतरा

Thu, 12 Oct 2023 03:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 03:33 AM IST
सार

अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश सीआईडी द्वारा नायडू से पूछताछ शुरू करने के एक दिन बाद लोकेश ने शाह से मुलाकात की। लोकेश ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी और अपने पिता की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की थी।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu Nara Lokesh met Shah told father life danger in jail
नारा लोकेश और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)  के महासचिव नारा लोकेश ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह से अपने पिता नायडू की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई।

विज्ञापन


लोकेश ने मुलाकात के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे राज्य मशीनरी के दुरुपयोग और उनके पिता के खिलाफ बदले की भावना की कार्रवाई से अवगत कराया। साथ ही जेल की खराब स्थिति से भी अवगत कराया, जहां उनके पिता की जान को खतरा है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी प्रमुख नायडू को कौशल विकास घोटाला मामले में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था, तब से वह आंध्र प्रदेश की राजमुंदरी सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश सीआईडी द्वारा नायडू से पूछताछ शुरू करने के एक दिन बाद लोकेश ने शाह से यह मुलाकात की। लोकेश ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी और अपने पिता की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की थी।

हाई कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से भी पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राहत नहीं मिली थी। नायडू द्वारा विभिन्न मामलों में दायर तीन जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

यह है मामला
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें नौ सितंबर को सुबह करीब छह बजे ज्ञानपुरम में बस में सोते वक्त गिरफ्तार किया था। सीआईडी का दावा है कि नायडू के ही नेतृत्व में मुखौटा कंपनियों के जरिये सरकारी धन को निजी संस्थाओं में हस्तांतरित करने की साजिश रची गई।


नायडू ने शुक्रवार को नंदयाल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा की थी। इसके बाद बस में आराम कर रहे थे। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे सीआईडी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया। इससे सीआईडी को गिरफ्तार करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed