फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh government will provide ₹30 thousand for a third child and ₹40 thousand for a fourth child

आंध्र प्रदेश: ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगा पैसा! तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देने का एलान

Sat, 16 May 2026 05:58 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 16 May 2026 05:58 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में घटती आबादी रोकने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द नई जनसंख्या प्रोत्साहन नीति लाएगी, क्योंकि राज्य में जन्म दर लगातार घट रही है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh government  will provide ₹30 thousand for a third child and ₹40 thousand for a fourth child
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज राज्य में घटती जनसंख्या दर को रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया। श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार अगले एक महीने में इस योजना का विस्तृत खाका जारी करेगी।

विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के मंच से किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा स्वर्णआंध्र-स्वच्छआंध्र कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।

विज्ञापन

नायडू ने कहा, मैंने नया फैसला लिया है। तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। क्या यह सही फैसला नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जनसंख्या नियंत्रण की करते थे वकालत

दिलचस्प बात यह है कि चंद्रबाबू नायडू पहले जनसंख्या नियंत्रण के समर्थक माने जाते थे। लेकिन अब उन्होंने कहा कि समय बदल चुका है और समाज को जन्म दर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

इससे पहले सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये देने की योजना पर भी विचार कर रही थी।

5 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया था कि राज्य सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने पर विचार कर रही है।

हालांकि बाद में स्वास्थ्य मंत्री सत्या कुमार यादव ने कहा कि सरकार अब तीसरे और उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी प्रोत्साहन देने का फैसला कर चुकी है।

घटती जन्म दर पर जताई चिंता

नायडू ने कहा कि आय बढ़ने के साथ कई दंपति केवल एक बच्चा पैदा करने का फैसला कर रहे हैं। वहीं कुछ परिवार तब तक दूसरा बच्चा नहीं चाहते जब तक पहला बेटा न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि इन कारणों से राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर लगातार घट रही है।

क्यों जरूरी है 2.1 की प्रजनन दर?

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की आबादी स्थिर बनाए रखने के लिए कुल प्रजनन दर (TFR) 2.1 होना जरूरी है। यानी औसतन हर महिला के दो से अधिक बच्चे होने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कई देशों में घटती आबादी और बुजुर्ग होती जनसंख्या ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed