{"_id":"6383381bcc253e47a3744ade","slug":"andhra-pradesh-fire-broke-out-in-bogie-of-bangalore-howrah-express-train-chittoor-further-details-awaited","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Sun, 27 Nov 2022 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तूर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Train
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद बाद यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाई जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के मुताबिक, हादसा सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के साथ हुआ। ट्रेन जब चित्तूर जिले (बेंगलुरु डिवीजन/एसडब्ल्यूआर) के कुप्पम स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रेक ब्लॉक के घर्षण के कारण आग लगी। इस वजह से ब्रेक बाइंडिंग और धुआं देखने को मिला।
विज्ञापन