फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Fire at pharma company lab in Anakapalli several dead and injured in the incident probe oreder

Andhra Pradesh: अनाकापल्ली में दवा कंपनी की लैब में आग, चार की मौत, एक घायल

Tue, 27 Dec 2022 07:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 27 Dec 2022 07:59 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल हुए व्यक्ति को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब कंपनी की बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम जारी था।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Fire at pharma company lab in Anakapalli several dead and injured in the incident probe oreder
आंध्र प्रदेश में दवा कंपनी में लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनाकपल्ली स्थित एक दवा कंपनी में सोमवार देर शाम आग लग गई। बताया गया है कि आग परवादा लॉरस फार्मा लैब्स लिमिटेड कंपनी की प्रयोगशाला में लगी। इस आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब कंपनी की बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम जारी था। राज्य के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने कहा कि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है और उन्होंने इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को दे दी है। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। इसके अलावा घायल व्यक्ति के इलाज और उसकी आर्थिक मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए एक जांच भी बिठा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed