{"_id":"60c71fe78ebc3ee48c04dfd5","slug":"andhra-pradesh-covid-positive-pregnant-women-died-during-delivery-gives-birth-to-healthy-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कोरोना संक्रमित गर्भवती की प्रसव के दौरान मौत, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कोरोना संक्रमित गर्भवती की प्रसव के दौरान मौत, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
Mon, 14 Jun 2021 02:52 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:52 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के किंग जार्ज अस्पताल में एक नौ माह की गर्भवती कोविड पॉजिटिव महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास से बच्चे को बचा लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंध्र प्रदेश से आखें नम कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के विशाखापत्तनम में स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने डीलीवरी के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी डॉक्टरों ने बीते शनिवार (12 जून) को जयलक्ष्मी नाम की एक नौ माह की गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन कोविड-19 की जटिलताओं के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना
अधिकारियों ने कहा कि महिला वेंटिलेटर पर थी और कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं का इलाज करा रही थी। इधर, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अल्ला नानी ने डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने महिला का बेहद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन किया क्योंकि वह कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कहा- स्वस्थ है बच्चा
बता दें, नौ महीने की गर्भवती महिला जयलक्ष्मी को 2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, ‘बच्चे के जन्म के बाद हम मां को नहीं बचा सके। बच्चा स्वस्थ है लेकिन दुर्भाग्य से जयलक्ष्मी की मौत फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण हो गई।’
विज्ञापन
राज्य सरकार नवजात बच्चे की परवरिश में करेगी मदद
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री अल्ला नानी ने एक प्रेस नोट में जयलक्ष्मी के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार जयलक्ष्मी के परिवार को बच्चे की परवरिश करने में मदद करेगी।