{"_id":"637e4b830da4515ec36f91a8","slug":"andhra-pradesh-cm-ys-jagan-mohan-reddy-equates-self-with-mgr-and-ntr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: CM जगन ने की MGR और NTR से खुद की तुलना, बोले- चंद्रबाबू नायडू ने अपने ससुर की पीठ में घोंपा छुरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: CM जगन ने की MGR और NTR से खुद की तुलना, बोले- चंद्रबाबू नायडू ने अपने ससुर की पीठ में घोंपा छुरा
Wed, 23 Nov 2022 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:04 PM IST
सार
नायडू पर निशाना साधते हुए जगन मोहन ने कहा कि एक ऐसा आदमी जिसने अपने ससुर की पीठ में छुरा घोंपा और सत्ता हथिया ली। इतना ही नहीं चुनाव के समय उसने झूठे वादों के साथ लोगों को धोखा दिया। उसे क्या कहा जाए। वहीं, जो लोग ऐसे आदमी का समर्थन करें ऐसे लोगों को दुष्ट चौकड़ी या राक्षसी गिरोह नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा।
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने खुद की तुलना तमिलनाडु के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर और आंध्र के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर से की है। इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में एक जनसभा के दौरान उन्होंने पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू पीठ में छुरा घोंपने वाले हैं।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना
श्रीकाकुलम में एक जनसभा में बोलते हुए वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और राज्य के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि "अगर कोई अपनी खुद की पार्टी बनाता है और अपने दम पर सत्ता में आता है, तो उसे एमजीआर या एनटीआर या जगन कहा जाता है। लेकिन, अगर आप किसी राजनीतिक दल और यहां तक की सीएम की कुर्सी तक अपने ससुर से हड़प लेते हैं तो ऐसे शख्स को चंद्रबाबू कहते हैं।"
विज्ञापन
श्रीकाकुलम जिले के नर्सनपेट में मुख्यमंत्री भु हक्कू योजना के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जगनमोहन ने कहा कि एमजीआर और एनटीआर तमिल और तेलुगु फिल्म जगत के प्रतीक भी हैं। एआईएडीएमके और तेलुगु देशम की स्थापना के बाद अपने पहले प्रयास में ही सत्ता में आ गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता चंद्र बाबू नायडू के एकदम विपरीत थे।
विज्ञापन
रामायण और महाभारत का भी किया जिक्र
इस दौरान चंद्रबाबू नायडू और उनके समर्थकों पर निशाना साधने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम ने रामायण और महाभारत का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 'जो अपनी पत्नी के प्रति समर्पित है और उसके लिए युद्ध लड़ता है उसे राम के रूप में जाना जाता है। जो किसी अन्य महिला पर नज़र रखता है और उसका अपहरण करता है उसे रावण के रूप में जाना जाता है।'
नायडू पर निशाना साधते हुए जगन मोहन ने कहा कि एक ऐसा आदमी जिसने अपने ससुर की पीठ में छुरा घोंपा और सत्ता हथिया ली। इतना ही नहीं चुनाव के समय उसने झूठे वादों के साथ लोगों को धोखा दिया। उसे क्या कहा जाए। वहीं, जो लोग ऐसे आदमी का समर्थन करें ऐसे लोगों को दुष्ट चौकड़ी या राक्षसी गिरोह नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा। उन्होंने तीन तेलुगु मीडिया घरानों के प्रमुखों और जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण का जिक्र करते हुए ये आरोप लगाए।
मुख्यमंत्री भु हक्कू योजना
इस योजना के तहत लगभग 2,000 गांवों में फिर से सर्वेक्षण के बाद लोगों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसी योजना के शुभारंभ के मौके पर सीएम जगन मोहन ने ये आरोप लगाए। इस दौरान राजस्व मंत्री धर्मना प्रसाद राव, मत्स्य मंत्री एस ए राजू, विधायक, विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव भी उपस्थित थे।