फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy meets PM Narendra Modi in Delhi

Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 22 Aug 2022 03:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Aug 2022 03:15 PM IST
सार

विगत तीन महीने के भीतर रेड्डी और मोदी के बीच हुई इस दूसरी मुलाकात में क्या बातें हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई

विज्ञापन
Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy meets PM Narendra Modi in Delhi
पीएम मोदी से मिले जगन मोहन रेड्डी - फोटो : Twitter@ PMO

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। पीएमओ ने इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। विगत तीन महीने के भीतर रेड्डी और मोदी के बीच हुई इस दूसरी मुलाकात में क्या बातें हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान पोलावरम परियोजना और राहत और पुनर्वास पैकेज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।

विज्ञापन


पोलावरम परियोजना के लिए मांगे 10 हजार करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम जगन ने गोदावरी नदी पर बनने वाली पोलावरम सिंचाई परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए तदर्थ आधार पर 10 हजार करोड़ रुपये की मांग की। मुख्यमंत्री ने बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। पीएम मोदी से हुई 40 मिनट की मुलाकात के दौरान रेड्डी ने कहा, पैसे के कारण पोलावरम परियोजना पूरी होने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed