फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy indicated state could have three capitals

आंध्र प्रदेश की हो सकती है तीन राजधानी, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने किया एलान

Tue, 17 Dec 2019 10:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy indicated state could have three capitals
Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राज्य की तीन राजधानियां हो सकती हैं। विकेंद्रीकरण के तहत ये सोच हकीकत बन सकती है। अभी तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद है, लेकिन अब आंध्र प्रदेश ने अपनी अगल राजधानी बनाने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी। ये तीन राजधानियां अलग-अलग काम करेगी। एग्जीक्यूटिव, ज्यूडिशियल और लेजिस्लेटिव कैपिटल के तौर पर तीन अलग-अलग शहरों को राजधानी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा में राज्य की राजधानी के मुद्दे पर एक संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजधानी अमरावती विधान-संबंधी राजधानी (एग्जीक्यूटिव कैपिटल), विशाखापत्तनम कार्यकारी राजधानी (एग्जीक्यूटिव कैपिटल) और कुरनूल न्यायपालिका राजधानी (ज्यूडिशियल कैपिटल) बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे पास तीन अलग-अलग राजधानियां हो सकती हैं। उनकी आवश्यकता है। हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर गौर करने के लिए जो विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है उसकी रिपोर्ट के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अगले कुछ दिनों में समिति की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। यह संकेत देते हुए कहा कि सचिवालय और विभागों के प्रमुखों को विशाखापत्तनम में स्थानांतरित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बंदरगाह में आवश्यक सुविधाएं हैं।

जगन ने कहा, विशाखापत्तनम में सभी सुविधाएं हैं। केवल मेट्रो रेल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अमरावती को पूर्ण विकसित शहर में बदलने के लिए कम से कम एक लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

क्या है तीन राजधानी का कॉन्सेप्ट

  • एग्जीक्यूटिव राजधानी विशाखापत्तनम में राज्य का सचिवालय होगा और सभी विभागों के मुख्य कार्यालय होंगे। सभी नौकरशाह यहीं बैठेंगे और राज्य में शासन और प्रशासन का यह केंद्र होगा।
  • ज्यूडिशियल राजधानी कुरनूल में न्यायपालिका से जुड़े काम होंगे यानि हाईकोर्ट यहां होगा। हालांकि ऐसी व्यवस्था कई और राज्यों में है जहां राज्य की राजधानी से हटकर अलग शहर में हाईकोर्ट है।
  • लेजिस्लेटिव राजधानी अमरावती में विधानसभा होगी। यहां से जनता के चुने प्रतिनिधि पूरे राज्य पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed