{"_id":"58b51a544f1c1bdf66831194","slug":"andhra-pradesh-bus-accident-10-people-dead-and-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत और कई घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा हुआ है। हादसे में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 5.30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस भुवनेश्वर से हैदराबाद के लिए जारी थी। घायल यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर नींद में था, और विजयवाड़ा पहुंचने के बाद बस ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया और बस दो फ्लाईओवर के बीच में नहर में जा कर गिरी।
विज्ञापन
घटना कृष्णा जिले की है। फ्लाईओवर में बस गिरने के बाद क्षत-विक्षत हो गई। हादसे में घायलों को नंदीगामा और विजयवाड़ा के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आयी है।
विज्ञापन
वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री एन चिनाराजाप्पा ने कृष्णा जिले की पुलिस को जल्द से जल्द राहत बचाव कार्य करने के आदेश दिये है। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर यात्री विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, श्रीकाकुलम और हैदराबाद से हैं। फिलहाल पुलिस ने निजी बस मालिक के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन