फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Assembly MLA and actor Nandamuri Balakrishna made controversial remarks former CM Jagan Reddy

आंध्र प्रदेश विधानसभा में बवाल: बालकृष्ण ने पूर्व सीएम जगन रेड्डी पर की विवादित टिप्पणी, YSRCP ने किया पलटवार

Fri, 26 Sep 2025 12:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश विधानसभा में TDP विधायक और अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को 'साइको' कहने पर जबरदस्त हंगामा मच गया। मामला भाजपा विधायक की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर टिप्पणी से शुरू हुआ। इसके बाद YSRCP नेताओं ने बालकृष्ण की टिप्पणी पर जबरदस्त पलटवार किया साथ ही उनके बयान को शर्मनाक बताया।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Assembly MLA and actor Nandamuri Balakrishna made controversial remarks former CM Jagan Reddy
आंध्र प्रदेश विधानसभा में बवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश विधानसभा में उस समय भारी हंगामा शुरू हो गया जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक और मशहूर अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के विधायकों ने भी इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी और पार्टी ने अभिनेता बालकृष्ण के बयान को गैरजिम्मेदाराना और असभ्य बताया। बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब टीडीपी विधायक बालकृष्ण ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी को 'साइको' (मनरोगी) कहा। 

विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा विधायक कमिनेनी श्रीनिवास ने पिछली YSRCP सरकार पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई फिल्मी हस्तियों ने उस समय के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। बाद में जब अभिनेता चिरंजीवी ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर बैठक संभव हो पाई। इस दौरान बालकृष्ण ने श्रीनिवास की बात को काटते हुए जगन को साइको कह दिया। बस फिर क्या था, YSRCP विधायकों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े:- Ladakh Protest: लद्दाख हिंसा पर विपक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना, केजरीवाल बोले- सत्ता के नशे में चूर है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

Andhra Pradesh Assembly MLA and actor Nandamuri Balakrishna made controversial remarks former CM Jagan Reddy
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एक्स @SitharaEnts
बालकृष्ण के बयान पर YSRCP ने खोला मोर्चा
पूर्व सीएम पर टिप्पणी करने के बाद पूर्व मंत्री पर्नी वेंकट रमैया (नानी) ने बालकृष्ण को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जगन ने हमेशा बालकृष्ण का साथ दिया है। उन्होंने बताया कि 'अखंडा' फिल्म की रिलीज से पहले बालकृष्ण खुद जगन से मिलने गए थे और जगन ने न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि अधिकारियों को हर संभव मदद देने का निर्देश भी दिया।

इसके अलावा, जब बालकृष्ण के घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी, तब भी जगन ने चिंता जताई थी और सहयोग दिया था। साथ ही, बालकृष्ण से जुड़े बसवतारकम ट्रस्ट के बकाया बिल्स भी समय पर क्लियर किए गए थे। नानी ने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक फायदे के लिए इंसानियत और शिष्टाचार को भुला देना चाहिए?

और कौन-कौन से नेताओं ने क्या-क्या बोला?
वहीं YSRCP नेताओं अंबाती रामबाबू और मारगनी भारत ने इसे लेकर टीडीपी, जनसेना, चंद्रबाबू नायडू, नारा लोकेश, पवन कल्याण और बालकृष्ण पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जनता को झूठी कहानियों" से गुमराह किया है। मारगनी भारत ने कहा कि सच्चाई सामने आ गई है। जगन ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का साथ दिया। अब यह मौका परस्त राजनीति बंद होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Assam: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के 5वें आम चुनाव के लिए मतगणना जारी, यूपीपीएल को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर

मामले में क्या बोले अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी?
वहीं घटना के बाद विधानसभा मची हलचल को देखते हुए अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने एक बयान जारी कर स्थिति साफ करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद फिल्म इंडस्ट्री की समस्याओं को लेकर मंत्री पर्नी नानी के माध्यम से जगन से मुलाकात की थी। चिरंजीवी के अनुसार, जगन ने उनकी बात ध्यान से सुनी और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद सरकार ने टिकट प्राइसिंग की नीति में बदलाव किया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा हुआ, इसमें चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरेय्या' और बालकृष्ण की 'वीरा सिम्हा रेड्डी' भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed