आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल, धारा 144 लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस ( वाईएसआरसीपी) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्तओं के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस दौरान कुछ गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून एवं न्याय व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अनंतपुर जिले के एसपी सत्या येसुबाबू ने ताड़पत्री कस्बे में धारा 144 लागू कर दी है।
Andhra Pradesh: A clash broke out between YSRCP & TDP workers at Tadipatri, Anantapur today. Few cars were vandalised & few people received minor injuries.
विज्ञापन
Anantapur District SP B Satya Yesubabu imposes Section 144 in Tadipatri town to maintain law & order situation pic.twitter.com/paokJMaJpQविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 24, 2020
जानकारी के मुताबिक, वाईएसआरसीपी के विधायक पेड्डा रेड्डी और टीडीपी के पूर्व विधायक जेसी प्रभाकर रेड्डी के कारण अनंतपुर जिले के ताड़पत्री में तनाव का माहौल बना हुआ है। पेड्डा रेड्डी का आरोप है कि किरण नामक एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की है। इसी को लेकर वह और उनके समर्थक वाहनों पर जेसी प्रभाकर रेड्डी के घर आए थे। तभी दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पेड्डा रेड्डी और उनके साथ आए आदमियों ने जेसी के घर में किरण नामक शख्स पर हमला कर दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है।इसके बाद जेसी के लोगों ने भी जवाब में हाथापाई की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
फिर जेसी प्रभाकर रेड्डी के घर में जिस कुर्सी पर पेड्डा रेड्डी बैठे थे, उसमें जेसी के ही लोगों ने आग लगा दी। ऐसा पहली बार है, जब ताड़पत्री में स्थित जेसी के घर पर हमला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को तितर-बितर किया।तनाव बढ़ता देख कस्बे में धारा 144 लागू की गई है।