{"_id":"5bec0e14bdec22694d432925","slug":"andhra-pradesh-352-year-old-voter-found-in-electoral-roll-analysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा ध्यान से, कतार में 352 साल का वोटर भी खड़ा है!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जरा ध्यान से, कतार में 352 साल का वोटर भी खड़ा है!
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब तक आपने 115-120 साल के शख्स के बारे में सुना होगा लेकिन अगर हम आपसे कहें कि सरकारी कागजों में 352 साल का शख्स न सिर्फ मौजूद है बल्कि वोट डालने को भी तैयार है तो आप जरूर चौंक पड़ेंगे।
दरअसल, आंध्र प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद वोटर लिस्ट का विश्लेषण किया गया तो उसमें विशाखापट्नम में मौजूद एक शख्स का रिकॉर्ड दिखाई दिया। इस रिकॉर्ड के मुताबिक वो व्यक्ति 350 साल से जिंदा है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए, टी लोकेश्वर रेड्डी और उनकी टीम ने ये गलती पकड़ी है। वो प्रदेश की वोटर लिस्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने कम से कम ऐसी 15 फीसदी प्रविष्टियों का पता लगाया है जो अमान्य, अवैध या डुप्लीकेट हैं। हजारों वोटर 100 साल से ऊपर और हजारों 18 साल से नीचे भी मिले।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। रेड्डी की टीम के हिसाब से गलत प्रविष्टियों के दायरे में करीब 52 लाख 67 हजार वोटर आते हैं। इतनी बड़ी संख्या किसी भी चुनाव को प्रभावित कर सकती है।