फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand sharma said Prime Minister has belittled position of PM by attending event of IvankaTrump GES

इवांका के कार्यक्रम में जाकर PM ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को किया कम: आनंद शर्मा

Wed, 29 Nov 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Anand sharma said Prime Minister has belittled position of PM by attending event of IvankaTrump GES
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर पद की गरिमा कम का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का आरोप है कि हैदराबाद में आयोजित जीई समिट में इवांका ट्रंप की मेजबानी के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का जाना सही नहीं था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डायना के बाद इवांका का हुआ ऐसा 'भव्य' स्वागत, मिली राष्ट्रपति-पीएम वाली यह 'खास' सुविधा
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि, 'इवांका ट्रंप के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पीएम ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री वहां मौजूद ही थे।' शर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री को बाहरी लोगों और संदिग्ध विदेशी रेटिंग एजेंसियों से प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों है? उन्हें गुजरात के लोगों से प्रमाण पत्र मांगना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: इवांका ट्रंप को पीएम मोदी ने दिया यह उपहार

हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन जीईएस में इवांका अमेरिकी अधिकारियों और उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं और उनकी सलाहकार हैं। जीईएस में 127 देशों के 1200 से ज्‍यादा उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारत से करीब 400 और अमेरिका से करीब 350 प्रतिनिधि और अन्‍य दूसरे देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन की थीम 'वुमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल' यानि 'पहले महिला, सबकी संपन्नता' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed