{"_id":"5b55f7ea4f1c1b61508b4dee","slug":"anand-sharma-said-in-rajya-sabha-probe-agencies-being-abused-by-govt-for-targeted-political-vendetta","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर रही है केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार कर रही है केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग: कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा
- फोटो : RSTV
राज्यसभा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की वजह से देश में ‘संदेह, भय और आतंक’ का माहौल है।
शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए आनंद शर्मा उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राजस्व निदेशालय (डीआरआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियां किसी को लक्ष्य बनाकर बदले की कार्रवाई के तहत एक ही कथित अपराध के लिए समानांतर एफआईआर और केस दर्ज कर रही हैं।
सरकार ने आरोप को बेबुनियाद बताया
संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने आनंद शर्मा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। गोयल ने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग नहीं कर रही। उल्टे सरकार ने कहा कि कांग्रेस जांच एजेंसियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर कहा कि जांच एजेंसियां अपने दायरे में काम कर रही हैं।