फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Mahindra shares an advertisement of Jeep price reduce in 1960 calling it good old days

Jeep: 1960 में इतने रुपये में आती थी जीप, आनंद महिंद्रा ने साझा की 'पुराने शानदार दिनों' की याद

Sun, 06 Mar 2022 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

ट्विटर पर खासे सक्रिय रहने वाले प्रख्यात कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी के सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक जीप का एक दशकों पुराना विज्ञापन साझा किया है।  

विज्ञापन
Anand Mahindra shares an advertisement of Jeep price reduce in 1960 calling it good old days
Willys Model CJ 3B Jeep - फोटो : Jeep-India and twitte/anandmahindra

विस्तार

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन ने आज ट्विटर पर कंपनी के पुराने दिनों की याद साझा की। उन्होंने साल 1960 में कंपनी के एक विज्ञापन की तस्वीर साझा की और लिखा, 'वो शानदार पुराने दिन, जब कीमतें सही दिशा में जा रही थीं।'

विज्ञापन


विज्ञापन



आनंद महिंद्रा ने लिखा,'एक मित्र ने, जिनका परिवार दशकों से हमारे वाहनों का वितरण कर रहा है,  अपने आर्काइव से यह (विज्ञापन की तस्वीर) निकाला है। वो शानदार पुराने दिन... जब कीमतें सही दिशा में जा रही थीं।' यह विज्ञापन साल 1960 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीप की कीमतों में कमी की जानकारी देने वाला विज्ञापन था। इसके अनुसार कंपनी के 'विलिस मॉडल सीजे 3बी जीप' की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई थी। इसकी नई कीमत 12,241 रुपये थी। इस ट्वीट पर अभी तक हजारों की संख्या में लाइक आ चुके हैं।
 

जीप सीजे-3बी का उत्पादन 15 साल तक (साल 1949 से साल 1964 तक) हुआ था। साल 1968 तक इस मॉडल की एक लाख 55 हजार जीप बिक चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed