{"_id":"5d81bc218ebc3e93be6339bf","slug":"anand-mahindra-hosts-caption-competition-on-twitter-for-weird-bus-picture-got-funny-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद महिंद्रा ने ट्वीट की सीधी-उल्टी बस की तस्वीर, किसी ने कहा 'विक्रम बेताल' तो किसी ने 'गुरु-चेला'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट की सीधी-उल्टी बस की तस्वीर, किसी ने कहा 'विक्रम बेताल' तो किसी ने 'गुरु-चेला'
Wed, 18 Sep 2019 10:39 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:39 AM IST
सार
- महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन की शीर्षक प्रतियोगिता, अपलोड की सीधी-उल्टी बस की तस्वीर
- यूजरों से मांगे कैप्शन, विजेता को इनाम में मिलेगा महिंद्रा गाड़ी का डाई-कास्ट मॉडल
- फॉलोवर्स और यूजरों ने दिए 'फनी कैप्शन', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्वीट
विज्ञापन
Anand Mahindra tweets 'Bus picture'
- फोटो : Twitter
विस्तार
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक अनोखी बस की तस्वीर डालकर ट्विटर पर रचनात्मक बहस छेड़ दी। देश के इस बड़े कारोबारी ने मंगलवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर सीधी-उल्टी बस की एक तस्वीर अपलोड की और लोगों से इसे क्रिएटिव कैप्शन यानी कि रोचक शीर्षक देने की अपील की और इनाम देने की घोषणा की। इसके बाद लोगों ने काफी रोचक जवाब दिए।
विज्ञापन
It’s been a while since I did a caption competition. So here goes. The perfect weird picture to create a caption for. In English or Hindi...or Hinglish.. Will accept entries till 10 am tomorrow IST. And as always, the winner will get a die-cast scale model of a Mahindra vehicle. pic.twitter.com/udtG5YAVVa
— anand mahindra (@anandmahindra) September 17, 2019
विज्ञापन
यह तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो गई। बुधवार सुबह तक आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर लगभग 25 हजार जवाब आ चुके थे। 12 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक, जबकि 1400 लोग इसे रिट्वीट कर चुके थे। आनंद महिंद्रा ने विजेता को महिंद्रा गाड़ी का डाई-कास्ट मॉडल इनाम में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
किसी ने कहा- 'परिवर्तिनी' तो कोई बोला- मोदी है तो मुमकिन है
शीर्षक देने वालों में रमन अग्रवाल ने लिखा-चक्के पर चक्का चक्के में गाड़ी, दौड़े अगाड़ी भागे पिछाड़ी, अपनी गाड़ी। वहीं दिलीप पंचोली और अन्य कई यूजरों ने इसे गुरु-चेला कैप्शन देते हुए लिखा कि ऐसे तो बचपन में "गुरु- चेला" फोटो ही देखी थी आज बस भी देख ली।
यूजरों ने दिए ऐसे-ऐसे कैप्शन
- चक्के पर चक्का चक्के में गाड़ी, दौड़े अगाड़ी भागे पिछाड़ी, अपनी गाड़ी
- ऐसे तो बचपन में "गुरु- चेला" फोटो ही देखी थी आज बस भी देख ली
- विक्रम बेताल सिर पर पैर रखकर भागना
- ट्रबल डेकर हेड ओवर हील्स
- मोदी है तो मुमकिन है
- हैंगओवर बस: मैंने दो शब्द क्या प्यार के बोल दिए, उल्टा मेरे सिर पर चढ़ गई
- फॉर ऑड-ईवन देल्ही रोड्स
- टायर की आपबीती: पांच पर खड़े रहे या सिर पर, हमें तो घिसना ही पड़ेगा