फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An Explosion In Crackers Factory Dahanu in Palgarh Maharashtra

महाराष्ट्र: पालघर के डहाणू में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 10-15 किलोमीटर तक घरों को पहुंचा नुकसान

Thu, 17 Jun 2021 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल मच गया जब एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट के बाद पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
An Explosion In Crackers Factory Dahanu in Palgarh Maharashtra
पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से भीषण आग लगी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। फायर वर्क्स नाम की पटाखा फैक्ट्री डहाणू हाईवे से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है। विस्फोट के बाद लगी आग से करीब 10 से 15 किलोमीटर तक के घरों में नुकसान होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 9 बजे भीषण विस्फोट हुआ। उसके बाद आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग लगने की वजह का खुलासा नहीं
डहाणू कलेक्टर के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, ये विस्फोट कैसे हुआ और आग कैसी लगी इसकी सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने फिलहाल फैक्ट्री को सील कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
फैक्ट्री में काम कर रहे थे मजदूर
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे हैं, दमकल की कुछ गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री के जंगल में होने की वजह से रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है। वहीं फैक्ट्री मालिक मौके से फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग काम कर रहे थे, लेकिन रेस्क्यू टीम अभी तक वहां नहीं पहुंच पायी है। पटाखा यूनिट के अंदर जाने में परेशानी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed