फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An elephant at Sri Ranganathaswamy Temple in Tiruchirappalli blessed Prime Minister Narendra Modi

Tamil Nadu: रंगनाथस्वामी मंदिर में हाथी 'अंदल' ने किया पीएम मोदी का स्वागत, गुड़ खिलाया तो दिया आशीर्वाद

Sat, 20 Jan 2024 02:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 20 Jan 2024 02:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने  पूजा की और कंबा रामायण के दोहे भी सुने। 

विज्ञापन
An elephant at Sri Ranganathaswamy Temple in Tiruchirappalli blessed Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मंदिर की परिसर में 'अंदल' नाम के हाथी ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने उसे गुड़ खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन


पारंपरिक पोशाक में दिखे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा की और कंबा रामायण के दोहे भी सुने। इस दौरान पीएम मोदी को पारंपरिक पोशाक में देखा गया। मंदिर में आगमन के दौरान भीड़ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने वाहन से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिनंनद किया। मंदिर के पंडितों ने सड़कों पर संस्कृत में लिखे स्वागत नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। 


मंदिर के मुख्य पुजारी ने जताई खुशी
पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'श्रीरंगम में पीएम मोदी के आने से सभी श्रद्धालु बहुत खुश हुए। भगवान रंगनाथस्वामी भी पीएम मोदी के आने से खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री सभी के कल्याण की परवाह करते हैं और रंगनाथ भी सभी के कल्याण की परवाह करते हैं। इसलिए यह श्रीरंगम के लिए एक धन्य अवसर है। इससे पहले किसी भी पीएम ने श्रीरंगम में कदम नहीं रखा था। पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां आए हैं। हमें उनके यहां आने पर गर्व है।' 

श्रीरंगम के बाद पीएम मोदी दोपहर के दो बजे रामेश्वरम जाएंगे। वहां पहुंचकर वे श्री अरुलमिगु रंगनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी भजन संध्या में भी शामिल होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed