{"_id":"60a1d6e460204770b3294366","slug":"an-earthquake-of-magnitude-of-4-on-the-richter-scale-near-amreli-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः अमरेली के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः अमरेली के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई
Mon, 17 May 2021 08:16 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 May 2021 08:16 AM IST
सार
गुजरात के अमरेली के पास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताउते तूफान के बीच गुजरात के अमरेली के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप में किसी जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
राजकोट में भी भूकंप के झटके
इसके अलावा गुजरात के राजकोट में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 रही। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। इस भूकंप से जानमाल की और किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ताउते तूफान को लेकर अलर्ट जारी
इसी बीच तूफान ताउते को लेकर गुजरात के समुद्री तटीय इलाकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस तूफान की वजह से आज और कल गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इस आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 50 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं मछुआरों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी
इधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में ताउते तूफान और भी खतरनाक हो सकता है। ये तूफान आज गुजरात के तट से टकरा सकता है और 18 मई को इसके पोरबंदर और महुवा के बीच से गुजरने की संभावना है। इसके अलावा केरल में भी तूफान का असर दिखा। यहां कई इलाकों में ताउते की वजह से भारी बारिश हुई।