फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter scale hit 79 km west of Tura, Meghalaya

एक ही दिन में भूकंप के तीन झटके, रोहतक, मेघालय के बाद हिला लद्दाख

Fri, 26 Jun 2020 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter scale hit 79 km west of Tura, Meghalaya
भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

देश में लगातार आ रहे भूकंप के झटके ने शुक्रवार को लद्दाख को भी हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार लद्दाख में आए भूकंप का केंद्र कारगिल से 200 किमी दूर उत्तर पश्चिम में स्थित था। शुक्रवार रात को 8:15 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 थी।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले शाम को मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और दोपहर में हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप का हल्का झटका लगा था।
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार को मेघालय के तूरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
इससे पहले भी पूर्वोत्तर के असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। तब मिजोरम के आइजोल में भूकंप का केंद्र था।

रोहतक में भी भूकंप के झटके

शुक्रवार को ही हरियाणा के रोहतक में भूकंप का हल्का झटका लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का झटका दोपहर 3:32 पर लगा। इससे पहले बुधवार को भी रोहतक में भूकंप का हल्का झटका लगा था। रोहतक में बीते एक महीने में भूकंप के नौ झटके लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed