{"_id":"6358d97dcb6e2a37d42ba46c","slug":"amul-congratulated-rishi-sunak-in-a-unique-way-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amul: अमूल ने ऋषि सुनक को अनोखे अंदाज में दी बधाई, ब्रिटिश पीएम के लिए बनाया खास डूडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amul: अमूल ने ऋषि सुनक को अनोखे अंदाज में दी बधाई, ब्रिटिश पीएम के लिए बनाया खास डूडल
Wed, 26 Oct 2022 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:25 PM IST
सार
अमूल ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल डूडल शेयर किया है। इसमें ऋषि सुनक को लेकर अमूल की क्रिएटिविटी देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर अमूल के इस पोस्टर को 5000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : twitter/@Conservatives
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर जितनी चर्चा ब्रिटेन में है, उससे कहीं ज्यादा भारत में। भारत में सुनक को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इनमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेता शामिल है।
विज्ञापन
एक भारतवंशी के ब्रिटिश पीएम के पद पर पहुंचने के बाद खुशी की आलम है कि सोशल मीडिया पर सुनक को लेकर कई तरह के मीम्स व जोक्स भी बन गए हैं। अब डेयरी प्रोडक्ट कंपनी अमूल ने भी अनोखे अंदाज में ऋषि सुनक को बधाई दी है।
विज्ञापन
क्रिएटिव डूडल के लिए जाना जाता है अमूल
बता दें, अमूल हमेशा से अपने क्रिएटिव डूडल के लिए जाना जाता है। खास मौकों पर अमूल हमेशा राजनैतिक घटनाक्रमों, त्योहारों, खेलों में हुई घटनाओं पर डूडल शेयर करता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। अमूल ने अपने अंदाज में सुनक को बधाई दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा अमूल का डूडल
अमूल ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल डूडल शेयर किया है। इसमें ऋषि सुनक को लेकर अमूल की क्रिएटिविटी देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए हुए अमूल ने लिखा है ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री का स्वागत। इंस्टाग्राम पर अमूल के इस पोस्टर को 5000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।